इस्लामिक नववर्ष 1447 हिजरी पर नवाब चिश्ती ने दी मुबारकबाद, इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Islamic New Year 1447: रांची में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनाब नवाब चिश्ती ने इस्लामिक नववर्ष 1447 हिजरी के शुभारंभ पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने इस अवसर पर कर्बला की जंग में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 60 हिजरी में हुए इस ऐतिहासिक वाकये में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने सर कटाना स्वीकार किया, लेकिन बातिल के सामने सर झुकाना मंजूर नहीं किया। उनके बलिदान ने इस्लाम का परचम लहराया और दुनिया को संदेश दिया कि जंग में तीर चलें या तलवार, सर केवल अल्लाह की इबादत में झुकना चाहिए।

नववर्ष की शुभकामनाएं

नवाब चिश्ती ने कामना की कि 1447 हिजरी का यह नया साल सभी के जीवन में खुशियां, बरकत और अमन लाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस्लाम के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और भाईचारा कायम करें।

Share This Article