Homeझारखंडगिरिडीह के 5 मजदूरों का अफ्रीकी में अपहरण!, श्रम विभाग ने शुरू...

गिरिडीह के 5 मजदूरों का अफ्रीकी में अपहरण!, श्रम विभाग ने शुरू की वापसी की प्रक्रिया, CM हेमंत ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में 25 अप्रैल 2025 को झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के पांच मजदूरों का सशस्त्र अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपहृत मजदूरों की पहचान दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो और मुंडरो पंचायत के उत्तम महतो के रूप में हुई है।

ये सभी मजदूर जनवरी 2024 से नाइजर में कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (KPTL) कंपनी में काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने कंपनी के कैंप पर हमला किया, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

मजदूरों ने जान बचाने के लिए सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उनका फोन संपर्क टूट गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप की अपील की।

उन्होंने X पर लिखा, “माननीय केंद्रीय विदेश मंत्री @DrSJaishankar
जी से आग्रह है कि नाइजर में अगवा किए गए झारखंड के हमारे प्रवासी भाइयों को मदद पहुंचाने की कृपा करें।”

CM ने श्रम विभाग और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...