HomeझारखंडASI धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड : लोहरदगा पुलिस ने करीब 12 घंटे की...

ASI धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड : लोहरदगा पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी सिपाही अनंत सिंह मुंडा को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

ASI Dharmendra Singh murder case: ASI धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही ASI के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने ASI के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। Lohardaga SP Harish Bin Jama और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे सिपाही अनंत मुंडा ने ASI धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी थी। यह घटना बुधवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित SP आवास के पीछे में घटी थी। गोली लगने से ASI धर्मेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

घटना की रात अनंत मुंडा ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया था। उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी।

जब उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे राइफल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मना किया। इसके बाद जब उसे हथियार देने के लिए थोड़ा दबाव दिया गया तो उसने गुस्से में आकर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।

कमरे में जैसे ही Firing हुई, वहां से बाकी पुलिसकर्मी बाहर निकल गये। घटना को अंजाम देने वाला पुलिसकर्मी घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था और रह-रह कर फायरिंग कर रहा था।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंची। SP और CRF कमांडेंट गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...