Homeझारखंडधनबाद के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित,...

धनबाद के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित, लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं….

Published on

spot_img

Baba Ramdev honored YouTuber Manoj Dey : धनबाद (Dhanbad) जिले के जाने-माने YouTuber Manoj Dey को योग गुरु Baba Ramdev ने हरिद्वार स्थित पतंजलि (Patanjali) योगपीठ में सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें उनके प्रेरणादायक सफर और Social Media के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया।

बाबा रामदेव ने मनोज डे की तारीफ करते हुए कहा, “मनोज एक साधारण परिवार से उठकर आज सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। आज वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

गरीबी से सफलता तक का सफर

बताते चलें मनोज डे का जन्म एक साधारण और गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता था।

मनोज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से पूरी की और फिर ITI की पढ़ाई के बाद गुजरात में एक फैक्ट्री में काम करने चले गए।

गुजरात से लौटने के बाद उन्होंने साइबर कैफे में काम करना शुरू किया और वहीं से उन्हें YouTube से पैसे कमाने का विचार आया।

हालांकि, शुरुआत में उनके तीन यूट्यूब चैनल असफल रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अंततः उन्होंने अपने नाम से ‘मनोज डे’ चैनल शुरू किया।

YouTube पर सफलता की कहानी

मनोज डे के यूट्यूब चैनल ने धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया। शुरुआती समय में कम साधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी।

पहली बार उन्हें यूट्यूब से ₹14,000 की कमाई हुई। आज उनके चैनल पर 6.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और वह यूट्यूब के माध्यम से लाखों रुपये कमा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...