Homeझारखंडचंपई सोरेन अनुभवी और समझदार नेता, जो भी फैसला लेंगे, वह झारखंड...

चंपई सोरेन अनुभवी और समझदार नेता, जो भी फैसला लेंगे, वह झारखंड के हित में होगा: सरयू राय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Saryu Rai Said: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की अटकलों से राजनीति गरमा गई है। इस बीच जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि Champai Soren जो भी फैसला लेंगे, वह राज्य के हित में होगा।

उन्होंने कहा कि अगर धुआं उठता है तो आग लगी ही होगी। Champai Soren अनुभवी और समझदार नेता हैं। चंपई सोरेन जो भी फैसला लेंगे, वह झारखंड के हित में होगा। वह कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेंगे। चंपई सोरेन बहुत सीनियर नेता हैं। उनके किसी निर्णय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Champai Soren को 15 विधायकों के समर्थन पर उन्होंने कहा, “इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हम मीडिया और अखबारों की खबरों को ही मान रहे हैं। हालांकि, जब 15 विधायक चले जाएंगे तो संभव है कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बन जाएं।

Shibu Soren भी झारखंड के बड़े नेता रहे हैं। हेमंत सोरेन भी कोई बुरे नेता नहीं हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को पाला-पोसा है और आगे बढ़ाया है। मेरे लिए किसी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।”

बता दें कि BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपई सोरेन रविवार दोपहर अपने निजी स्टाफ के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम अभी जहां हैं, वहीं हैं।’ दिल्ली आने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अपने निजी काम से आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी यहां रहती है, मैं उससे मिलने आया हूं।’

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...