Homeझारखंडकब्र में दफन करने के कुछ ही दिनों बाद जिंदा घर लौट...

कब्र में दफन करने के कुछ ही दिनों बाद जिंदा घर लौट आयी बेटी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Daughter Returned Home alive a few days after being Buried in the grave : लापता बेटी का शव (Dead Body) बरामद होने के बाद परिजनों ने उसे दफना दिया था।

इस अंतिम संस्कार के कुछ ही दिन बीते थे कि उस परिवार में ऐसी घटना हुई, जिस पर वे लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे। पिरवारवालों ने जिस बेटी के शव को कुछ दिनों पहले ही दफनाया था, वही बेटी जिंदा, सही-सलामत घर लौट आयी थी।

बाद में गुत्थी सुलझी। पता चला कि जिस लड़की के शव को उनलोगों ने अपनी बेटी का शव जानकर दफनाया था, वह कोई और लड़की थी। वह लड़की नाबालिग थी और उसकी हत्या (Murder) कर दी गयी थी।

उसकी हत्या का आरोप उसके दो भाइयों पर लगा है। दावा किया जा रहा है कि नाबालिग बहन का एक लड़के से प्रेम संबंध दोनों भाइयों को स्वीकार नहीं था, इसलिए उन्होंने अपनी नाबालिग बहन की हत्या करके उसके शव को नदी के किनारे फेंक दिया था।

दरअसल, पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की क्षेत्र के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। दोनों साल 2024 के शुरू में ही एक साथ घर से भाग गये थे। बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर पलामू लाया।

पुलिस के समक्ष लड़की ने अपने घर वापस जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे Shelter Home में रखा गया था। पांच मई को लड़की को शेल्टर होम में भेजा गया था, वहीं 15 मई को लड़की के परिवारवाले उसे वहां से अपने साथ ले गये थे। बाद में लड़की के दो भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को गढ़वा के भंडरिया के क्षेत्र में नदी में फेंक दिया।

इधर, गढ़वा के भंडरिया निवासी एक परिवार ने लड़की के शव पर दावा करते हुए उसे अपनी बेटी बताया, जिसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को भंडरिया निवासी उस परिवार के हवाले कर दिया था। उनलोगों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन, कुछ दिनों के बाद भंडरिया वाले परिवार की लड़की जिंदा घर लौट आयी। बेटी के जिंदा लौट आने पर वह परिवार अचंभित हो गया। उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया।

पुलिस बोली- लड़की की हत्या उसके भाइयों ने की

इधर, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की हत्या उसके भाइयों द्वारा की गयी थी। हत्या करने के बाद गढ़वा के भंडरिया क्षेत्र में उसका शव फेंका गया।

भंडरिया में एक दूसरे परिवार ने शव पर अपना दावा किया और उसे दफना दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

इधर, लड़की के गायब होने के बाद उसके प्रेमी ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने इस मामले में हैबियस कॉर्पस पिटीशन दायर की है। High Court ने मामले में पलामू पुलिस से रिपोर्ट मांगी। प्रेमी द्वारा Habeas Corpus दायर करने की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गयी, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी को ही आरोपी बनाकर पलामू के पिपराटांड़ थाना में जून में FIR दर्ज करवानी चाही।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अप्रैल से ही गायब है। इधर पूरे मामले में लड़की के प्रेमी ने पलामू पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस ने पड़ताल की, तो पता चला कि लड़की के भाइयों ने ही उसकी हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था। पुलिस ने लड़की के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद गढ़वा पुलिस ने भी मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...