Homeझारखंडझारखंड से दो सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा...

झारखंड से दो सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा तेज, आजसू के…

Published on

spot_img

New Cabinet List Discussion : केंद्र में नई सरकार के गठन की कवायद तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस बीच यह खबर आ रही है कि झारखंड (Jharkhand) से दो सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट (Cabinet) में शामिल किया जा सकता है।

इसमें एक भाजपा से और दूसरे आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Choudhary) शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कैबिनेट में कृषि व जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री का अहम दायित्व अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के जिम्मे था।

अर्जुन मुंडा खूंटी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अन्नपूर्णा देवी निवर्तमान सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनको भी नए कैबिनेट में अवसर मिल सकता है।

निशिकांत (Nishikant Dubey) और वीडी राम के नाम की भी चर्चा है। लोकसभा में भाजपा के पक्ष को दमदार तरीके से रखने वाले निशिकांत की छवि आक्रामक सांसद की रही है। साथ ही संताल इलाके में सिर्फ एक सीट गोड्डा पर भाजपा को जीत मिली है।

ऐसे में संताल परगना से प्रतिनिधित्व देने की बात सामने आई तो निशिकांत दूबे को अवसर मिल सकता है।

राज्य में लोकसभा की SC आरक्षित सीट पर पलामू से जीते बीडी राम की जीत भी अहम है।

दलित समाज को साथ जोड़े रखने की कवायद में भाजपा बीडी राम को मौका दे सकती है। बीडी राम लगातार तीसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए हैं।

झारखंड के पूर्व डीजीपी रहे बीडी राम भी जीत-हार के बड़े अंतर को बरकरार रखे हैं।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...