Homeझारखंडझारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल 24×7 अलर्ट

झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल 24×7 अलर्ट

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच स्वास्थ्य तंत्र को युद्धस्तर पर तैयार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर झारखंड के डॉक्टर भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीमा पर सेवा देने को तैयार हैं।

सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए उन्होंने सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया।

डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। खासकर कैंटोनमेंट क्षेत्रों के अस्पतालों में 24×7 डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने ऑक्सीजन, दवाइयों, और ऑर्थोपेडिक विभाग को किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने डॉक्टर होने के नाते गहरी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “मैं पहले एक डॉक्टर हूं।

अगर देश को जरूरत पड़ी, तो मैं खुद सीमा पर जाकर सेवा दूंगा। झारखंड के डॉक्टर भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना के साथ सेवा देने को तत्पर हैं।”

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

खबरें और भी हैं...