HomeझारखंडAJSU पार्टी में शामिल हुए पूर्व IAS राजीव कुमार

AJSU पार्टी में शामिल हुए पूर्व IAS राजीव कुमार

Published on

spot_img

Former IAS Rajiv Kumar joins AJSU party : AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने राज्यवासियों का विश्वास तोड़ा है। जनादेश के साथ धोखाधड़ी की है।

सरकार पर विश्वास करने का समय अब खत्म हो गया है और इसका कोई मतलब भी नहीं है। यह समय और मौका इन्हें इनकी वादाखिलाफी का जवाब देने का है। सुदेश कुमार महतो शनिवार काे कांके रोड, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बाेल रहे थे। इस दौरान पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राजीव कुमार ने AJSU पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्थापित सरकार ने यूथ को धोखा दिया है। धोखा खाए हुए नौजवान सड़कों पर भटक रहे हैं और अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। सरकार ने रोजगार मेला लगाकर जिन युवाओं को नौकरियां दी वो युवा अब कहां हैं इसका हिसाब सरकार को देना चाहिए। नियोजन नीति को लेकर झारखंडी युवा छले गए हैं। सरकार की नियत उजागर है। इसके बाद भी कभी 30 हजार कभी 40 हजार नौकरियां देने के वादे किए जा रहे हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार परिणाम नहीं देती है तो जनता को निराशा होती है। समाज के हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

आज प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन में आने वाले पूर्व IAS अधिकारी राजीव कुमार का पार्टी में स्वागत है। इन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी बेहतर कार्य किए हैं। राजीव झारखंड को समझने वाले अधिकारी रहे हैं। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा।

पार्टी में शामिल हुए पूर्व IAS राजीव कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विकास के प्रति सोच और झारखंडी विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

खबरें और भी हैं...