Homeक्राइम… और इस तरह निर्दयी मां ने अपने दो मासूमों को कुएं...

… और इस तरह निर्दयी मां ने अपने दो मासूमों को कुएं में डालकर मार डाला, अब…

Published on

spot_img

Mother Throw Their Son : मां जननी होती है। वह अपनी ममता के लिए जानी जाती है। बच्चों की रक्षा के लिए जान देने वाली होती है। वह जान लेने वाली नहीं हो सकती।

लेकिन, Gumla में घाघरा के कोटामटी गांव में एक निर्दयी मां ने अपने दो मासूमों को कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने आरोपी महिला सुलेखा देवी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

कुएं से पांच माह के आशीष उरांव का Deadbody मिल गया है। ढाई वर्षीय बेटे नीतीश उरांव की तलाश जारी है।

ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

घटना शुक्रवार की है। सुलेखा करम त्योहार मनाने के लिए अपने नानी घर सरांगो गई थी। शुक्रवार को वहां से दोनों बच्चे को साथ लेकर निकली।

कोटामाटी गांव पहुंचने पर दोनों मासूमों को कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाघरा थाने को दी और महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मां से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस सुलेखा से पूछताछ कर रही है। उसका कहना है कि वह अकेले बच्चों को नहीं पाल सकती थी। उनके भविष्य को लेकर चिंतित थी। अपना ठिकाना नहीं, इसलिए मार डाला।

महिला ने बताया कि उसके पति का नाम संजय उरांव है। वह खरका गांव का रहने वाला है। दोनों लिव-इन में रहते हैं। संजय हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। उसी से दोनों बच्चे हुए ।

वह घर चलाने व बच्चों की परवरिश के लिए पैसा नहीं देता था। जिससे गुजर-बसर हो पाना मुश्किल था। एक सप्ताह पहले उसका पति दूसरी महिला को साथ लेकर काम करने बेंगलुरु चला गया।

इससे वह विचलित हो गई और गुस्से में दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया। थानेदार तरुण कुमार ने बताया कि एक बच्चे का शव कुएं से निकाल लिया गया है। मां से पूछताछ की जा रही है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...