Homeझारखंडजमीन विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर 60 साल के बूढ़े को जिंदा...

जमीन विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर 60 साल के बूढ़े को जिंदा जलाया, और फिर…

Published on

spot_img

Land Dispute : गुमला  (Gumla) जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कोराम्बी गांव में बुधवार शाम को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद (Land Didpute) में बाप-बेटे ने मिलकर 60 साल के एक वृद्ध बुद्धेश्वर उरांव  को एक जलती चिता में फेंक कर जिंदा जला दिया।

जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता झरी उराव को गिरफ्तार कर लिया है। पुत्र कर्मवीर उरांव फरार बताया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। एसपी शंभु सिंह ने कहा कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है।

पहले टांगी से किया था वार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोराम्बी गांव में चीमा उरांव की पत्नी मंगरी देवी की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गांव के ही टोंगरी इंद्रा स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा था।

वहां बुद्धेश्वर उरांव भी मौजूद था। अंतिम संस्कार के दौरान बुद्धेश्वर के साथ मंगरी के भाई झरी उरांव और उसके बेटे कर्मपाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पिता-पुत्र ने मिलकर बुद्धेश्वर को टांगी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद झरी ने अपनी बहन मंगरी की जलती चिता पर बुद्धेश्वर को फेंक दिया, जिससे वह जिंदा जल गया।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...