Homeझारखंडगुणानंद महतो ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, गोमिया विधायक को...

गुणानंद महतो ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, गोमिया विधायक को मंत्री बनाने की मांग

Published on

spot_img

Gunanand Mahto Meet CM Hemant Soren : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कसमार प्रखंड अध्यक्ष गुणानंद महतो (Gunanand Mahto) ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद (Yogendra Prasad) को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने की मांग की।

महतो ने कहा कि योगेंद्र प्रसाद ने पिछले 19 वर्षों से गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जनता के लिए निरंतर काम किया है।  उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि इस बार मतदाताओं ने उन्हें 95 हजार वोट देकर दोबारा विधायक चुना।

इस मांग को लेकर कसमार प्रखंड झामुमो के अन्य प्रमुख नेताओं, जैसे दिलीप हेंब्रम, सिकंदर कपरदार, शेरे आलम, कुलदीप करमाली, विनीत जायसवाल और सोहेल अंसारी ने भी झामुमो केंद्रीय कमेटी और इंडिया गठबंधन के नेताओं से अपील की है।

इससे पहले, सोमवार को गोमिया के मुरूबंदा गांव में स्थानीय नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

क्षेत्रीय नेताओं का मानना है कि योगेंद्र प्रसाद का मंत्री पद पर आसीन होना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...