Homeझारखंडगिरिडीह में 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने किया...

गिरिडीह में 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

Published on

spot_img

Ramdayal Mahato, Carrying a reward of Rs 10 lakh, surrenders in Giridih: झारखंड में IPS अधिकारियों का नक्सलियों काे मुख्यधारा में लाने के प्रति सकारात्मकता का असर अब दिखने लगा है।

अधिकारियाें के प्रयासाें से गिरिडीह जिले के इनामी नक्सलियों में शामिल दस लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो (Hardcore Naxalite Ramd ayal Mahato) ने रविवार की देर रात NIA के समीप सरेंडर कर दिया।

जिले के SP एव वरीय पुलिस अधिकारियाें की मौजूदगी में हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो को आत्मसमर्पण कराने में उसके पुत्र बैजनाथ महतो की मुख्य भूमिका बताई जा रही है।

रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में ही रविवार को रांची के NIA की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। दस लाख का यह इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पीरटांड़ थाना इलाके के पांडेयडीह का गांव का रहने वाला है और इसके खिलाफ कई नक्सली घटनाओं के केस दर्ज हैं।

इलाके में बढ़ती नक्सली घटनाओं में शामिल होने के बाद राज्य पुलिस ने राम दयाल पर दस लाख रुपये का इनाम की घोषणा कर रखा थी। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही SP दीपक कुमार शर्मा इसके घर जा कर परिजनों से मिले और परिजनों को समझाया कि वो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा को आत्मसमर्पण (Surrender) के लिए प्रेरित करें। माना जा रहा कि बेटे के दबाव में रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...