Homeक्राइमबेटी की मौत के बाद पिता ने ससुराल के आंगन में किया...

बेटी की मौत के बाद पिता ने ससुराल के आंगन में किया दाह संस्कार, शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dowry Murder Case : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के बरही के चतरो गांव में ससुराल में बेटी की मौत (Daughter Death) के बाद मायके और ससुराल वालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

मामला इतना अधिक बढ़ गया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मामले में अब तक मृतका के पति और देवर की गिरफ्तारी (Arrest) हो चुकी है।

डोभा से बरामद हुआ शव

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चौपारण निवासी जगदीश यादव ने अपनी सबसे छोटी बेटी 21 वर्षीया प्रीति कुमारी की शादी धूमधाम से बरही के चतरो गांव के अजीत यादव के साथ चार माह पहले की थी।

सोमवार को गांव के एक डोभा से प्रीति का शव बरामद किया गया।

ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार

दूसरी ओर बेटी की मौत की खबर सुनते ही प्रीति के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज (Dowry) के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

बेटी की मौत से आक्रोशित मायके वालों ने मंगलवार को प्रीति का दाह संस्कार (Cremation) उसके ससुराल के आंगन में ही कर दिया।

मृतका के पति और देवर की गिरफ्तारी के बाद से परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं।

शव पर मारपीट के निशान

मायके वालों ने पति और देवर समेत ससुराल के 11 लोगों पर दहेज के लिए हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रीति कुमारी शनिवार से ही लापता थी। खोजबीन के क्रम में सोमवार को गांव के ही डोभा से लाश मिली थी।

पीठ में जलने के निशान भी पाए गए थे। साथ ही एक आंख में जख्म के निशान मिले थे।

इसके बाद सूचना बरही थाने को दी थी। तब बरही पुलिस ने शव को डोभा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रीति कुमारी के परिजन और काफी संख्या में महिला, पुरुष चतरो गांव आए थे। वे सोमवार से ही गम गुस्सा और रोष में थे।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...