Homeझारखंडहिमंत बिस्वा सरमा इस मामले में हेमंत सोरेन से बात करने के...

हिमंत बिस्वा सरमा इस मामले में हेमंत सोरेन से बात करने के लिए तैयार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Himanta Biswa Sarma ready to talk to Hemant Soren in this matter: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड BJP प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होना चाहिए।

पत्रकारों से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होकर हमें मजबूती प्रदान करें, वह एक बड़े नेता हैं, इसलिए उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है। इसके साथ-साथ मैं चाहता हूं कि Hemant Soren भी BJP में शामिल हो जाएं।

BJP का मतलब देशभक्ति है। हमें झारखंड को बचाना है, झारखंड में बाहरी घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए तैयार हैं। झारखंड के सामने सबसे बड़ी समस्या घुसपैठिए हैं। हमारी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है कि आप चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करें और झारखंड को ऐसे घुसपैठियों से मुक्त करें।”

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी से किसी को नेता बनने का इरादा नहीं है। अगर हेमंत सोरेन कह दें कि झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करूंगा, तो हमें और कुछ नहीं चाहिए। यह आदिवासी समाज की सबसे बड़ी समस्या है। अगर वे मुहर्रम के दौरान हिंदुओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ खड़े होते हैं, तो हम उनके साथ हैं। जेएमएम को हमारा समर्थन करना चाहिए, हम भी JMM का समर्थन करते हैं। हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना होगा।”

वहीं, चंपई सोरेन को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “उनके पास तीन विकल्प हैं। वह अभी दिल्ली में हैं, उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।”

कर्नाटक में जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “BJP ने बिहार में जाति जनगणना कराई। आपने (Congress) भी कर्नाटक में जाति जनगणना कराई, आपको इसका डाटा जारी करना चाहिए। जनता दल ने कहा है कि जाति जनगणना पर बैठक में कांग्रेस अनुपस्थित रही। BJP ने बिहार में जाति जनगणना का समर्थन किया, BJP के लिए जाति जनगणना का विरोध कोई मुद्दा नहीं है।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...