Latest Newsझारखंडपाकुड़ में भाजपा ने खेतों में दिया धरना

पाकुड़ में भाजपा ने खेतों में दिया धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: राज्य सरकार द्वारा किसान हितों की जा रही उपेक्षा के खिलाफ शुक्रवार को जिले के भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खेतों में धरना दिया।खेतों में धरना दे रहे कार्यकर्ता राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पर किसानों हितों की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता धरना के जरिये राज्य सरकार से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चालू करने ,धान का बकाया भुगतान करने, किसानों के फसलों के नुकसान की भरपायी करने की मांग कर रहे थे।

सदर प्रखंड के हीरानंदपुर गांव के खेत में मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार , हिरणपुर प्रखंड के रानीपुर में कैलाश सिंह आदि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में धरना दिया।

मौके पर इस कार्यक्रम के प्रभारी हिसाबी राय ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना से आने वाले कृषि मंत्री भी किसानों को उनका हक दिलाने में अब तक विफल रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्हें वाजिब हक़ दिलाने की मांग की।

धरना में जामु मरांडी, जयंत मंडल, राहुल तिवारी, तिलक सिंह, रामेश्वर मांझी आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...