Homeझारखंडवास्तविकता में एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल से बिल्कुल अलग, कांग्रेस नेता राजेश...

वास्तविकता में एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल से बिल्कुल अलग, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने…

Published on

spot_img

Congress leader Rajesh Thakur On Exit Poll : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि Exit Poll एक Non Biological व्यक्ति के जरिये अधिकारियों और हताश-निराश BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने का प्रयास है। वास्तविकता में Exit Poll एग्जैक्ट पोल से बिल्कुल अलग है।

ठाकुर ने कहा कि जिस तरह के एग्जिट पोल दिखाएं गए हैं वह बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि कई संस्थाओं के जरिये उन्हीं Exit Poll को जगह दी गई, जिसमें NDA को बढ़त थी।

बाद में उसे मैनेज करने को और भी कई Exit Poll आए, जिसमें किसी को उतरी किसी को दक्षिणी तो किसी को पूर्वी और किसी को पश्चिमी राज्यों में ज्यादा दिखा दिया गया। ठाकुर सोमवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

ठाकुर ने कहा कि देश के चुनाव में लोग मुद्दों पर वोट देते हैं। मुद्दों पर कभी भी केंद्र सरकार या BJP के नेताओं ने कोई बातचीत नहीं की। इसका सीधा मतलब है कि पिछले 10 वर्षों से जनता से वह जो वादे कर रहे थे उस पर खरे नहीं उतर पा रहे थे।

उन्होंने कहा कि Exit Poll की विश्वसनीयता समाप्त होने वाली है। पूरे देश में अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है कि मतदान हमारे पक्ष में है। इसलिए जैसा हम चाहते हैं वैसा करें।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मूंजीनी प्रवक्ता सोनाल शांति,कमल ठाकुर सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...