Homeझारखंडझारखंड में मजबूत गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना जरूरी, भाकपा के डी...

झारखंड में मजबूत गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना जरूरी, भाकपा के डी राजा ने…

Published on

spot_img

CPI’s D Raja said: भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि झारखंड में मजबूत महागठबंधन की आवश्यकता है। राज्य में भाकपा गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव (Election) लड़ना चाहती है।

राज्य सरकार को चाहिए कि सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि BJP को सत्ता मे आने से रोका जा सके।

राजा शनिवार को रांची के Albert Ekka Chowk स्थित भाकपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाकार रहे हैं। 400 पार का नारा भी खोखला साबित हुआ।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी हारने जा रही है। लगातार भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर बनी हुई है। महंगाई, बेकारी, भुखमरी उसके एजेंडे में नहीं है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों की मामला उठाया जा रहा है जबकि सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी भाजपा है। यदि देश में घुसपैठ हो रहा है तो उसके लिए देश के गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। झारखंड में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटना शुरू कर दिया गया है जबकि महंगाई, बेरोजगारी भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे नहीं हैं।

राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा 20 से 25 सीटों पर हमारी तैयारी चल रही हैय़ हमारी पार्टी चाहती है कि सम्मानजनक समझौता के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, जिसका फायदा गठबंधन को सभी विधानसभा क्षेत्र में मिलेगा। विपक्षी सेकुलर वोटो को बिखराव से रोकने के लिए हम सबको पहल करनी चाहिए।

आठ सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है, जिसमें महासचिव डी राजा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सम्मलेन को संबोधित करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, के डी सिंह, अजय कुमार सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...