Homeझारखंडलाठी-डंडे से पीट कर युवक की बेरहमी से हत्या, कचरा डंपिंग यार्ड...

लाठी-डंडे से पीट कर युवक की बेरहमी से हत्या, कचरा डंपिंग यार्ड के पास मिला शव

Published on

spot_img

Jamshedpur Murder : पूर्वी सिंहभूम जिले से एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है।

यह घटना जिला मुख्यालय जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में की है। मृतक की पहचान जमशेदपुर के परसुडीह थानांतर्गत गैंताडीह का निवासी 35 वर्षीय राजू अग्रवाल के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडा और पत्थर से कूचकर बेरहमी से युवक की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM Medical College भेज दिया। घटना एलबीएसएम कॉलेज के पीछे कचरा डंपिंग यार्ड (Garbage Dumping Yard) के पास रविवार की रात करीब 10 बजे की है।

घर से टहलने निकला था युवक

मृतक युवक राजू बेसन-सत्तू पैकिंग का काम करता था। राजू अग्रवाल की पत्नी प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि वह हर दिन बच्चे को लेकर खेलने के लिए जेल मैदान जाते थे। फिर 7 बजे घूमने निकलते थे।

रविवार को भी करीब 7 बजे हर दिन की तरह घूमने निकले थे। हर रोज वह रात के करीब 9 बजे तक घघर लौट आते थे। रविवार को वह बाइक से निकले। उसके बाद रात करीब 9 बजे तक घर वापस नहीं आये।

उसी दौरान उनका एक दोस्त कृष्णा उन्हें खोजते हुए घर पर आया। राजू जब कृष्णा को घर पर नहीं मिला, तो उसे चिंता हुई। इसके बाद प्रियंका ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर राजू के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद वह कृष्णा के साथ राजू को खोजने के लिए निकली। इसी दौरान उन्होंने देखा कि LBSM Dumping Yard के पास राजू मृत अवस्था में पड़ा है। राजू के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

संपत्ति को लेकर चल रहा था पारिवारिक विवाद

राजू की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था।

हालांकि, संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। सरकारी पानी के पाइपलाइन को लेकर हल्का विवाद हुआ था। इसके अलावा किसी से कोई विवाद नहीं है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...