Homeझारखंडझारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने यह प्रस्ताव सदन में पेश किया, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी मिली।

जयपाल सिंह और विनोद बिहारी का भी नाम

प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजते समय इन दोनों विभूतियों का नाम शामिल करने की मांग की।

पहले आदिवासी को भारत रत्न की मांग

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अब तक किसी आदिवासी समुदाय के व्यक्ति को भारत रत्न नहीं मिला है। इसलिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को यह सम्मान देने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया।

अंबेडकर, सिद्धू-कानू और शिबू सोरेन की प्रतिमा की मांग

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, सिद्धू-कानू और शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि यह मुद्दा पहले भी चर्चा में आ चुका है और इस पर विचार किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...