Latest Newsझारखंडसंजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Seth wrote a letter to CM Hemant Soren : रांची के सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth ) ने रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर के संरक्षण, संवर्द्धन और इसे अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखा है।

CM को लिखे पत्र में संजय सेठ ने कहा है कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है। ऐसे ही स्थानों में है रांची का पहाड़ी मंदिर। हिमालय से भी पुरानी इस पहाड़ी पर साक्षात भगवान शिव का वास है।

यहां आदिवासी समुदाय से जुड़े बंधु भी पूजा करते हैं, इनके पाहन यहां पूजा करवाते हैं। सबसे बड़ा ऐतिहासिक महत्व यह है, कि कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी की सजा दी गई है, इसलिए इसे फांसी टुंगरी के नाम से भी जानते हैं।

मिट्टी के धंसने से कभी भी हो सकती है दुर्घटना

पत्र में आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में इस पहाड़ी की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी ने कई बार इस मुद्दे पर रिपोर्ट की है।

उन्होंने बताया है, कि यह पहाड़ी हिमालय से भी पुरानी है और भुरभुरी मिट्टी की है। हमेशा यह आशंका बनी रहती है, कि यह कभी भी धंस सकती है। वर्तमान समय में इस पहाड़ी के चारों तरफ अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है, जो इस स्थल की पवित्रता के साथ भी खिलवाड़ है। इस ऐतिहासिक धरोहर पर भी इससे खतरा है।

इतने बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान को अब संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। इसके साथ ही पहाड़ी मंदिर कॉरिडोर बनाने की पहल भी होनी चाहिए।

मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित करने की मांग

Sanjay Seth ने पत्र में कहा है कि पहाड़ी के चारों तरफ से अतिक्रमण हटाया जाए. पतरातु घाटी क्षेत्र की तर्ज पर मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित की जाए. इसे लोहे की जाल से या बाड़ा लगाकर मजबूती से बांधा जाए ताकि इसके धंसने का खतरा कम हो सके। मंत्री ने विश्वास जताया है कि इस दिशा में मुख्यमंत्री सकारात्मक कदम उठाएंगे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...