Homeझारखंडनायशा सरकार ने CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया...

नायशा सरकार ने CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झारखंड का गौरव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CISCE National Pre-Yoga Olympiad 2025: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नायशा सरकार ने देहरादून के सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजित CISCE राष्ट्रीय प्री-योग ओलंपियाड 2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इस शानदार उपलब्धि के साथ, नायशा को जून 2025 में कन्याकुमारी में होने वाले NCERT राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में CISCE बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

बिहार-झारखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

बिहार-झारखंड क्षेत्र से पांच प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें नायशा के अलावा देवनिष्ठा, श्रुति और नंदिनी शामिल थीं। मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल की दिव्या माझी ने शीर्ष 10 में सातवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

कठिन परिश्रम का फल

CISCE बिहार-झारखंड की योगा कोच राफिया नाज़ ने कहा, “अथक प्रयास से सब कुछ संभव है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जो हार नहीं मानते, वही मंजिल पाते हैं।”

क्षेत्रीय प्रमुख ने दी बधाई

बिशप स्कूल, नामकुम के प्राचार्य और CISCE खेलों के क्षेत्रीय प्रमुख प्रिंसिपल एडविन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “सभी बच्चे मेरे लिए चैंपियन हैं।

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता ने हमारे क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। नायशा और अन्य प्रतिभागियों ने साबित किया है कि हमारे पास अपार संभावनाएँ हैं।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...