Homeझारखंड3 दिन पहले आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे शादीशुदा पुरुष और...

3 दिन पहले आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे शादीशुदा पुरुष और महिला, अब पंचयत ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh News: रामगढ़ के नावाडीह गांव में एक कमरे में ग्रामीणों ने रविवार को एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। लोगों ने दोनों को बिजली के खंभे से बांध दिया। तीन दिनों बाद दोनों को बंधक से छुड़ाया जा सका है।

जानकारी के मुताबिक, युवक साइमन मरांडी बेंगडोभा (Simon Marandi Bengdobha) गांव निवासी है। उसका अवैध संबंध नवाडीह गांव की एक महिला के साथ हो गया था। दोनों के रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गांव में पंचयती हुई। गांव वालों द्वारा उस व्यक्ति पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि वह व्यक्ति कई दिनों से उस महिला के घर में छुप कर रह रहा था। बंधक बनाए गए युवक के अनुसार गांव वालों ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी।

तीन लाख रुपये देने में असमर्थता जताने के बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को ये कहकर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया कि जब तक तीन लाख रुपए नहीं दिए जाएंगे, तब तक उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। युवक ऐसे किसी भी संबंध से इनकार कर दिया। युवक भी विवाहित है तथा महिला के पति के साथ वह गुजरात (Gujarat) में काम करता है।

उसका कहना है कि वह कुछ दिन पूर्व ही गुजरात से आया था। महिला के पति द्वारा भेजे गए सामान को पहुंचाने के लिए वह महिला के घर आया था। जहां गांव वालों ने उसे पकड़ लिया।

युवक के परिजनों ने रामगढ़ थाना की Police को सूचना देकर बंधकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराने का अनुरोध किया। परिजनों के अनुरोध के बाद सोमवार की रात पुलिस नवाडीह पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए।

पुलिस अधिकारियों के अनुरोध पर बंधकों को मुक्त कराने नवाडीह पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन के नेता English Red Marandi को भी दिया।

इसके बाद मंगलवार को SDPO जरमुंडी संतोष कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ सहित आसपास के विभिन्न थाने की Police नवाडीह पहुंची। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए महिला एवं पुरुष को मुक्त करने में सफलता मिली।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...