गुलगुलिया महिलाओं ने घर घुसकर किया चोरी का प्रयास

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gulgulia Attempt Theft in House: जमशेदपुर (Jamshedpur ) जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के समीप शुक्रवार की सुबह एक घर में महिलाओं के गुलगुलिया (Gulgulia) गिरोह (पैसे मांगने वाले) ने घुसकर चोरी का प्रयास किया।

यह घटना HDFC बैंक के कर्मचारी मो. सरफराज के घर में घटी।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो महिलायें गेट पर पहरा दे रही थी इसी दौरान एक महिला घर के अंदर घुस गयी थी। जिसे सरफराज ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई और उनसे पूछताछ कर रही है।

गैरेज के रास्ते घर में घुसी थी महिला

सरफराज ने पुलिस को बताया कि उसके भैया-भाभी सुबह डॉक्टर के पास गये थे। घर में उनके अलावा उनकी नानी थी जो गैरेज के रास्ते से निकलकर दुकान सामान लाने गयी थी।

इसी बीच मौका पाकर तीन महिलाएं गैरेज के रास्ते से घर में घुसी और भाभी के कमरे में रखे जेवरात जो अलमारी में थी उसे खोलकर सामान चुरा रही थी।

इसबीच सरफराज आहट होने पर उस कमरे में पहुंच गए जहां उसने उस महिला को पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही दो महिलायें जो गेट के पास खड़ी थी वह भागने लगी। उन्हे भी दौड़ा कर पकड़ लिया गया।

महिला के पास से तीन गले का सेट मिल चुका है परंतु बच्चे की 5 अंगूठी नहीं मिली। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे साकची टेंपो स्टैंड (Sakchi Tempo Stand) के आसपास रहती है।

Share This Article