Homeझारखंड2 अक्टूबर को PK करेंगे अपनी पार्टी और बिहार विधानसभा लड़ने का...

2 अक्टूबर को PK करेंगे अपनी पार्टी और बिहार विधानसभा लड़ने का ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PK will announce his party and contest for Bihar Assembly: बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ेगी।

पटना में जन सुराज की राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि वह 2 अक्टूबर को पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का महा जुटान हुआ है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे।

इससे पहले 10 जून को पटना में जन सुराज की एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे। इन प्रस्तावों पर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। पहला प्रस्ताव जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया जाए।

दूसरा प्रस्ताव बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में था जिस पर भी सभी लोगों ने सहमति जताई थी। वहीं, तीसरा प्रस्ताव जन सुराज में समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से चुनाव में टिकट (Stamp) देने और भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर था। इस प्रस्ताव पर भी तमाम लोगों ने अपनी सहमति जताई थी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...