HomeझारखंडPM आवास योजना की राशि लेने के बावजूद नहीं बनवाया घर, रांची...

PM आवास योजना की राशि लेने के बावजूद नहीं बनवाया घर, रांची में 728 लाभुकों पर होगी कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Action Against PMAY Beneficiaries : रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) शहरी के तहत लाभार्थी 728 लोगों पर जल्द ही सर्टिफिकेट केस (Certificate Case) दर्ज होगा।

दरअसल ये सभी वे लाभुक हैं जिन्होंने योजना की पहली किस्त के रूप में 45,000 रुपये तो ले लिए, लेकिन मकान के निर्माण को नींव से आगे नहीं बढ़ाया।

बार-बार नोटिस दिए जाने और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी इन लाभार्थियों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया।

रांची नगर निगम की PMAY शाखा अब इन लाभुकों पर सख्त कदम उठाते हुए सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है। इन लाभार्थियों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।

वहीं, निगम ने यह भी जानकारी दी कि 427 लाभुकों ने लिंटर का काम तो पूरा कर लिया है, लेकिन मकान की दीवार और छत का निर्माण अधूरा है। वहीं, 457 लाभुकों ने छत की ढलाई कराई है, लेकिन मकान की फिनिशिंग बाकी है।

बताते चलें रांची नगर निगम क्षेत्र में PMAY शहरी के तहत कुल 12,587 लाभुकों का चयन किया गया है। इनमें से 10,847 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। 128 लाभार्थियों ने अब तक मकान बनाने का काम शुरू नहीं किया है।

क्या है योजना?

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभुकों को कच्चे मकान से पक्का मकान देने के लिए 2.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

इस राशि से दो कमरे, एक हॉल, रसोईघर और बाथरूम का निर्माण किया जाता है। हालांकि, यदि खर्च अधिक होता है तो शेष राशि लाभुक को खुद वहन करनी पड़ती है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...