Latest Newsझारखंडदेखिए झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर कहां किसने मारी बाजी, BJP...

देखिए झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर कहां किसने मारी बाजी, BJP को हुआ बड़ा नुकसान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Big shock to BJP after Election Results Came out Today : देशभर में 400 के पार और झारखंड में 14 सीट जीतने का दावा करने वाली BJP को आज चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद बड़ा झटका लगा है।

कई जगहों पर BJP को बड़ा नुकसान हुआ है। झारखंड में भी 2019 चुनाव के मुकाबले BJP को नुकसान हुआ है।

झारखंड की 14 सीटों में से 8 सीटों पर BJP , 3 सीटों पर JMM, 2 सीट पर कांग्रेस और 1 सीट पर AJSU ने जीत दर्ज की है। इस तरह से NDAके खाते में 9 सीट गई है, वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 5 सीटें आई है।

तो चलिए आपको बताते हैं झारखंड के सभी 14 लोकसभा में किन-किन सीटों पर किस पार्टी की जीत हुई है।

BJP प्रत्याशियों की जीत

० रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ।
० गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे।
० चतरा लोक सभा सीट से कालीचरण सिंह।
० कोडरमा लोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी।
० धनबाद लोकसभा सीट से ढुल्लू महतो।
० जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो।
० हजारीबाग लोक सभा सीट से मनीष जायसवाल।
० पलामू लोकसभा सीट से वीडी राम।

JMM प्रत्याशियों की जीत

० राजमहल लोक सभा सीट से विजय हांसदा।
० दुमका लोक सभा सीट से नलिन सोरेन।
० सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी।

कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत

० खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा।
० लोहरदगा लोकसभा सीट से सुखदेव भगत।

० गिरिडीह लोक सभा सीट से आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी चौधरी।

झारखंड में PM मोदी ने किए थे पांच रैली और एक रोड शो

कुछ महीने बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होने ने हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा था। BJP का झारखंड पर खास फोकस था, यहां PM मोदी चुनाव के पहले से ही दौरा कर रहे थे।

चुनाव के दौरान PM मोदी चार बार झारखंड के दौरे पर आए इस दौरान उन्होंने पांच रैली और एक रोड शो में हिस्सा लिया। वहीं, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्य के CM का दौरा इस राज्य में हुआ।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...