Homeझारखंडअपनी हार निश्चित देखकर बहाने खोज रहा है विपक्ष, BJP प्रवक्ता प्रतुल...

अपनी हार निश्चित देखकर बहाने खोज रहा है विपक्ष, BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pratul Shah Dev Counterattack on Congress and JMM: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस और JMM पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रहा है। मीडिया को टारगेट किया जा रहा है।

चुनाव आयोग (Election Commission) की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है। Exit Poll पर इनको विश्वास नहीं है लेकिन अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है।

प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पहले विपक्ष EVM हैक का नारा लगाता था। फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ DM से बात करने का बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष हार के बहाने भी ठीक से खोज नहीं पा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला I.N.D.I.A गठबंधन शहजादे के नेतृत्व में एक और बड़ी हार को झेलने जा रहा है।

प्रतुल ने कहा कि तमाम Exit Poll बता रहे हैं कि NDA 400 सीटों के आंकड़े को छूएगा या पार करेगा। Exit Poll I.N.D.I.A गठबंधन को 80 से 140 सीट तक दे रहे हैं। अब कांग्रेस स्पष्ट करे कि वो अपने दावे के 295 सीटें कहां से लायेगी?

प्रतुल ने कटाक्ष किया कि क्या बाकी बची हुई सीटों को अब्दुल टेंट हाउस से कांग्रेस मंगवाएगी? क्योंकि, इसी अब्दुल के नाम पर इन्होंने चुनाव लड़ा था और इसी अब्दुल को आरक्षण देने की बात भी कही थी।

प्रतुल ने कहा कि कल तक झारखंड की 14 सीटों पर जीत की बात करने वाला विपक्ष अब 10 सीटों पर उतर आया है जबकि इनका यहां खाता भी नहीं खुलने वाला है। NDA प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...