Durga Puja Festival: गणेश उत्सव के दौरान हैदराबाद में महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वाले 1,612 गुंडों को SHE Teams ने धर दबोचा! इनमें 1,544 बालिग और 68 नाबालिग शामिल थे। सभी बदमाशों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किए गए। कुछ को जुर्माना भरना पड़ा, तो कुछ को दो दिन की जेल की सजा भी मिली।
1,444 को चेतावनी, लेकिन सवाल अब भी बाकी!
SHE Teams की सख्त निगरानी और समन्वित कार्रवाई से 1,444 गुंडों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या इतने से काम चलेगा? शहर में ना जाने कितने और ऐसे दरिंदे आज़ाद घूम रहे हैं, जो पूजा-पाठ करने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने से नहीं चूकते।
रांची में क्यों नहीं ऐसी व्यवस्था?
दूसरी तरफ, रांची में दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक है, लेकिन वहां अभी तक ऐसी सख्त व्यवस्था का नामोनिशान नहीं। पूजा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए CCTV, पुलिस पेट्रोलिंग और खास निगरानी की जरूरत है। अगर हैदराबाद में SHE Teams जैसी सख्ती हो सकती है, तो रांची में क्यों नहीं?
महिलाओं की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता
पूजा-पाठ के दौरान महिलाओं के साथ बदतमीजी और हमला करना ना सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा खतरा भी। हर शहर को हैदराबाद की SHE Teams से सीख लेनी चाहिए और अपने यहां सख्त कदम उठाने चाहिए। ताकि हर महिला बिना डर के त्योहार मना सके।


