Homeझारखंडलोहरदगा शहर में जंगली हाथी का आतंक, बिजली ऑफिस और बिरसानगर में...

लोहरदगा शहर में जंगली हाथी का आतंक, बिजली ऑफिस और बिरसानगर में मचा हड़कंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Wild elephant terror: लोहरदगा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक जंगली हाथी के घुसने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी को सबसे पहले बिजली ऑफिस के पीछे देखा गया, जो बाद में बिरसानगर की ओर बढ़ गया। इस घटना ने शहर में दहशत फैला दी, और लोग अपने घरों से लाइट-बत्ती लेकर शोर मचाने लगे। कई लोग सतर्कता के लिए घरों के बाहर रोशनी जलाकर और छतों पर चढ़कर हाथी को देखने की कोशिश करते रहे।

शाम ढलने के बाद हाथी बिजली ऑफिस के पीछे से बिरसानगर की ओर बढ़ा। इसके बाद वह कचहरी मोड़ से होते हुए किस्को मोड़ की ओर चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशालों का उपयोग कर हाथी को शहर से बाहर जंगल की ओर भगाने की कोशिश की। देर रात तक शहर में हाथी को लेकर चर्चाएं चलती रहीं, और लोग डर के माहौल में सतर्क रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...