Latest Newsझारखंडलड़की की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर दो समुदायों...

लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर दो समुदायों में हुई जमकर मारपीट और पत्थरबाजी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Communal Clash Over Social Media Post : झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत Mufussil Police Station क्षेत्र के इलामी गांव में गुरुवार को दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई है। कई घरों पर हमला भी हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर Social मीडिया पर अपलोड किए जाने की वजह से विवाद शुरू हुआ।

मारपीट के बाद कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एक खास समुदाय के लोगों के घरों पर हमला कर दिया और कई लोगों के साथ मारपीट की।

इसके बाद इलामी चौक पर भी कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। बाद में जिले के SP एवं अन्य Senior अधिकारी मौके पर पहुंचे। पाकुड़ जिले के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनबाल ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

दूसरी तरफ BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने घटना को लेकर राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...