Latest Newsझारखंडहजारीबाग में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर...

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: बरही तिलैया रोड स्थित जोहार घाट में शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों में मुकेश कुमार ( शिवपुर मोहल्ला कोडरमा निवासी), कविता देवी, करीना कुमारी (दोनों बोंगा हजारीबाग निवासी), गुड़िया देवी (कोडरमा निवासी), प्रीति कुमारी (कोडरमा निवासी) हैं।

सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ऑटो बरही चौक से कोडरमा के लिए चला था, जिसमें कई लोग सवार थे।

कुछ लोग बरही बारा टांड से शादी समारोह में शामिल होकर कर घर लौट रहे थे।इसी बीच यह घटना हो गई।

घटना की जानकारी पाकर बरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं, घायलों का उपचार किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...