Homeझारखंडगुमला में अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

गुमला में अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

Published on

spot_img

Gang Rape with Tribal Girl : गुमला (Gumla) जिले के सिसई के पूसो थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा (Tribal Minor Girl) को अगवा कर उससे गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है।

घटना में पांच युवक शामिल हैं। पांचो जनजातीय समुदाय से ही आते हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। गिरफ्त में आये आरोपियों में लरंगो बर्री पोड़ाटोली के बिरिया उरांव, सुमित उरांव, लरंगो बर्री जतराटोली के महावीर उरांव ,सहवीर उरांव और खेर्रा डीपाटोली निवासी पुनई उरांव शामिल हैं। सभी आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक इसी साल मैट्रिक पास करने के बाद छात्रा ने लोहरदगा (Lohardaga) के एक कॉलेज में नामांकन कराया है।

बुधवार को वह लोहरदगा में किराए का कमरा खोजने गई थी। लौटने के क्रम में बस से शाम पांच बजे वह घाघरा के गम्हरिया उतरी। वहां से ऑटो नहीं मिलने से पह अकेली ही पैदल घर जा रही थी।

इसी दौरान द.कोयल नदी पुल के समीप पीछे से एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे और जबरन बाइक पर बैठा कर लरंगो की ओर भागने लगे।

छात्रा ने चिल्लाते हुए बाइक से कूदकर भागने का प्रयास किया, पर बाइक की स्पीड तेज होने के कारण कूदने से उसके सिर व पैर में चोट आई। जिससे वह बेहोश हो गई।

जब उसे होश आया तो वह एक मकान में थी। इस दौरान वहां पांच युवक थे। सभी ने शराब पी रखी थी। उन लोगों से वह चिल्लाते हुए घर जाने देने का आग्रह करती रही।

इस पर एक युवक मारपीट करने लगा और सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने सिगरेट से उसके शरीर को भी जला दिया।

अहले सुबह लगभग 4 बजे एक बाइक से दो युवक उसे अर्द्धनग्न अवस्था में गांव के बाहर छोड़ कर फरार हो गये।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...