Homeझारखंडगिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

गिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Published on

spot_img

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और कई व्यक्ति घायल हो गए। पहली घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के गिरिडीह-डुमरी रोड में न्यू समाहरणालय के गेट के सामने हुई। जिसमें एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार संजय दास को टक्कर मारकर फरार हो गया।

हादसे में संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय दास तुरुकडीहा का रहने वाला था और पत्नी से मिलने वह अपने ससुराल जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। हालांकि, स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस गाड़ी से संजय दास की मौत हुई।

बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टायर ब्लास्ट से XUV पलटी, एक की मौत और छह घायल

वहीं, दूसरी घटना जिले के बगोदर थाना इलाके में नेशनल हाईवे के समीप हुई, जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना का कारण गाड़ी का टायर ब्लास्ट होना बताया गया है। घटना के बाद गाड़ी का चालक फरार हो गया। बताया गया कि XUV गाड़ी में सात लोग सवार थे और सभी डुमरी से हजारीबाग के गोरहर जा रहे थे।

इसी दौरान बगोदर थाना इलाके के हेसला के समीप टायर ब्लास्ट हुआ, इससे गाड़ी पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन लोगों की स्थिति नाजुक है। सभी को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक सहित किसी की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि XUV का चालक फरार होने में सफल रहा है।

spot_img

Latest articles

क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर पुलिस हुई हाईटेक, SSP ने टैंगो मोबाइल यूनिट को सौंपी 33 हाईस्पीड बाइक

Jamshedpur News: शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के...

झरिया की पूर्व MLA पूर्णिमा नीरज सिंह पर न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, केस दर्ज

Jharkhand News: झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कानूनी पचड़े में फंस गई...

खबरें और भी हैं...