Homeझारखंडसंजय सेठ से रंगदारी मांगने के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानिए...

संजय सेठ से रंगदारी मांगने के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानिए…

Published on

spot_img

Two Suspect Arrest for Demanding Extortion : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद Sanjay Seth से 50 लाख की रंगदारी (Extortion) मांगने के मामले में रांची पुलिस ने कांके (Kanke) इलाके से 2 संदिग्धों को हिरासत (Arrest) में लिया है। फिलहाल दोनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार धमकी भरा मैसेज Ranchi के कांके स्थित होचर से आया था। इस बात की जानकारी होते ही तुरंत दिल्ली पुलिस की एक टीम रांची पहुंची।

झारखंड ATS और रांची पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को संदिग्धों की धर-पकड़ शुरू की गई। इसी दौरान कांके इलाके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर बिंदु की जांच की जा रही है।

झारखंड के DGP Anurag Gupta ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

संजय सेठ के फोन पर आया था धमकी भरा मैसेज 

बताते चलें एक दिन पहले ही संजय सेठ के फोन पर एक धमकी भरा मैसेज आया था। जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया था।

इसके बाद संजय सेठ ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी और दिल्ली के DSP ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू की।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...