झारखंड में आज और कल बारिश की संभावना, रांची में कल का दिन रहा सबसे अधिक ठंडा…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : राजधानी Ranchi समेत झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न जिलों में शनिवार से ठंड काफी बढ़ गई है।

रांची समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं राज्य भर में सबसे अधिक ठंड गढ़वा (Gadhwa) में रही। यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर आ गया।

साथ ही रांची में कल पहली बार न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश (Rain) होने के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ेगी।

आज और कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार देश के पश्चिमी उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ आने और बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में बादल छाए रहेंगे।

रविवार व सोमवार को इसका प्रभाव पर रहेगा। रविवार को सुबह धुंध के बाद बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आज से दो दिन मौसम बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बादल छाएंगे और हल्के दर्जे की बारिश होगी।

इससे दिन के पारे में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होगी।

Share This Article