हरमू चौक में बनेगा लेबर शेड, महावीर नगर में कल्वर्ट से लोगों को मिलेगी राहत

रांची के हरमू चौक में दिहाड़ी मजदूरों के लिए लेबर शेड और महावीर नगर में आरसीसी कल्वर्ट बनेगा। दोनों योजनाओं से श्रमिकों को सुविधा और जलजमाव से राहत मिलेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राहतरांची: राजधानी के हटिया विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देते हुए वार्ड संख्या 26 और वार्ड संख्या 36 में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए इन पहलों का स्वागत किया।

पहला कार्यक्रम हरमू चौक वार्ड 26 में आयोजित हुआ, जहां लेबर शेड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस शेड के बनने से दिहाड़ी श्रमिकों को धूप और बारिश में खड़े होने के बजाय एक सुरक्षित स्थान मिलेगा, वहीं आम लोगों को भी काम के लिए मजदूर ढूंढने में आसानी होगी।

वहीं दूसरा शिलान्यास कार्यक्रम महावीर नगर वार्ड 36 में संपन्न हुआ, जहां जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आरसीसी कल्वर्ट निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कल्वर्ट बनने से क्षेत्र में जलजमाव से निजात मिलेगी और स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार व निहारिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।