रांची महिला थाना में छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद से पूछताछ, कल फिर बुलाया

रांची महिला थाना में छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद से सेम्फोर्ड हॉस्पिटल तोड़फोड़ मामले में पूछताछ हुई, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और रविवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सदर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने छात्र नेत्री और एनजीओ संचालक अमीषा प्रसाद से पूछताछ की। पुलिस उन्हें सदर थाना कांड संख्या 286/26 के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली स्थित महिला थाना लेकर पहुंची थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

सेम्फोर्ड हॉस्पिटल में तोड़फोड़ से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला सेम्फोर्ड हॉस्पिटल में हुई कथित तोड़फोड़ से जुड़ा है। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अमीषा प्रसाद को हिरासत में लिया था। इसके बाद महिला थाना में उनसे घटना और मामले से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

पुलिस के नोटिस पर भी सवाल

पूछताछ के दौरान अमीषा प्रसाद द्वारा पुलिस के नोटिस को लेने से इनकार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और पूरे घटनाक्रम को लेकर उनसे जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने अमीषा प्रसाद को छोड़ दिया। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, अमीषा प्रसाद से रविवार को फिर पूछताछ की जाएगी।

अमीषा प्रसाद संपूर्ण संकट मोचन फाउंडेशन की निदेशक भी हैं।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।