घटना की जानकारी मिलने के बाद JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो 18 अक्टूबर की रात मारदू गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। देवेंद्र नाथ महतो ने दोषियों को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई।

पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ते की भी ली गई मदद
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया।
मेले से लौट रही थी बच्ची, घटना से गांव में गुस्सा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अष्टमी की रात मेला घूमकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।


