रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अत्यंत दु:खद क्षण में माननीय राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।



