रांची : पूर्व सांसद गीता कोड़ा रविवार को भुवनेश्वर स्थित लोकभवन के अभिषेक हॉल में ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उनके साथ रहे। गीता कोड़ा ने इस अवसर पर उन्हें नवीन संवैधानिक दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके मार्गदर्शन में ओडिशा विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर हो तथा राज्य नई उपलब्धियों की शिखर को प्राप्त करे।


