इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और एम.वाय. चिकित्सालय में PET-CT स्कैन सेंटर और टेली कमांड सेंटर का लोकार्पण किया।


इस दौरान उन्होंने CT स्कैन मशीनों का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि साइम्स टेली कमांड सेंटर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अहम पहल है।


