नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’


