रांची:कांग्रेस देशभर में वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम चला रही है। इसके सफल संचालन के लिए देशभर में कांग्रेस ने जिलावार पर्यवेक्षक बनाए हैं। हर पर्यवेक्षक को चार से छह जिलों की कमान सौंपी गई है।

झारखंड के छह कांग्रेस नेताओं को छत्तीसगढ़, बिहार, असम, नागालैंड के कई जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, झारखंड में भी पांच नेता 24 जिलों के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केजिला समेत अन्यजिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्हें भलोद, भिलारी सिटी, दुर्गसिटी, दुर्गग्रामीण, राजनंदगांव सिटी, राजनंदगांव ग्रामीण और खइरागढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, जयशंकर पाठक को असम जिले, बन्ना गुप्ता को नागालैंड के चार जिले, राजेश कच्छप को बिहार के चार जिले, अजय कुमार और कुमार जयमंगल को बिहार के पांच-पांच जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा झारखंड के 25 जिले (रांची महानगर समेत) का पर्यवेक्षक पांच नेताओं को बनाया गया है। 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ये नेता वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल का जिलावार आयोजन कराएंगे। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की महारैली आयोजित की जाएगी।


