भगत को भरोसा, पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेगी भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम

पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने कहा कि चयन विवादों के बावजूद खिलाड़ियों का पूरा फोकस तैयारी पर है और एशियाई पैरा खेलों में टीम पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए अधिक पदक जीतेगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारत के पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों की चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद के बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित रखा है और इसलिए उन्हें उम्मीद है कि टीम पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

भारत ने 2023 हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलो में पैरा बैडमिंटन में चार स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य सहित 21 पदक जीते थे।

भगत ने पीटीआई से कहा, ‘‘पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की तैयारी बहुत अच्छी रही है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और वह शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए तैयार हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम पिछली बार की तुलना में अधिक पदक जीतने में सफल रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह टीम दमदार प्रदर्शन करने और भारत के लिए और अधिक पदक जीतने में सक्षम है। कोटा प्रणाली के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम होने के बावजूद हमने अपने अभ्यास और तैयारी पर ध्यान केंद्रित रखा।’’

भगत ने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी तैयारी को जारी रखा और इन घटनाक्रमों का खुद पर असर नहीं पड़ने दिया। प्रत्येक खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।