जमशेदपुर: मानगो में एनएच-33 (पारडीह से बालीगुमा) निर्माण में हो रही देरी और धूल से परेशान विधायक सरयू राय ने एनएचएआई अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर दशहरा के बाद सड़क का काम शुरू नहीं हुआ और धूल रोकने के उपाय नहीं किए गए, तो उग्र आंदोलन होगा और मामला सीधे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि पारडीह से बालीगुमा एनएच के निर्माण में जो काम चल रहा है उससे दिन भर सड़क पर धूल उड़ती रहती है। इससे मुसाफिरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


