श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी पूजा पंडालों में व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करे राज्य सरकार : संजय सर्राफ

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर संजय सर्राफ ने जताया शोक। पश्चिम बंगाल के सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान 19 श्रद्धालुओं के आकस्मिक निधन की घटना पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, भक्ति, श्रद्धा एवं शक्ति की उपासना का महापर्व है। ऐसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार की दुखद घटना घटित होना अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की कि इस असहनीय दुख की घड़ी में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को धैर्य एवं दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संजय सर्राफ ने पश्चिम बंगाल सरकार एवं संबंधित प्रशासन से आग्रह किया कि राज्य के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए जाएं। भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त पुलिस बल,सीसीटीवी निगरानी,अग्निशमन व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस तथा आपातकालीन निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा की आराधना कर सकें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।