केरलम में 500 से अधिक स्पा में छापेमारी, पांच गिरफ्तार

केरल पुलिस ने 'ऑपरेशन स्पा' के तहत राज्यभर के 586 स्पा में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरलम पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 586 स्पा में छापेमारी की और इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, राज्य में संचालित कुल 821 स्पा में से 586 का शनिवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में 14 मामले दर्ज किए गए।

बयान में कहा गया कि ‘ऑपरेशन स्पा’ नाम से चलाया गया यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) पी. विजयन के निर्देश पर आयोजित किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सबसे अधिक छापेमारी और गिरफ्तारियां कोझिकोड शहर में हुईं। वहां 87 में से 70 स्पा की जांच की गई, जिसके बाद चार मामले दर्ज किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, मलप्पुरम जिले में 78 में से 71, त्रिशूर जिले में 58 में से 56 और पलक्कड़ जिले में 71 में से 55 स्पा में छापेमारी की गई।

पुलिस ने बताया कि पथनमथिट्टा और अलाप्पुझा में तीन-तीन, एर्णाकुलम ग्रामीण में दो तथा कोट्टयम और इडुक्की जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

बयान में कहा गया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले 44 स्पा को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, एडीजीपी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।