गयाजी : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने रविवार को गयाजी टाउन स्थित पावन विष्णुपद मंदिर में भगवान श्री विष्णु के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु के श्रीचरणों में नमन कर गहन आध्यात्मिक शांति एवं संतोष की अनुभूति हुई।

उन्होंने भगवान श्री विष्णु से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। इससे पहले उनके गयाजी स्थित जिला अतिथिगृह पहुंचने पर बिहार विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।


