केरलम : नेदुंबस्सेरी कार हादसे के मुख्य आरोपी को एमवीडी ने नोटिस जारी किया

केरल के नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार हादसे से तीन लोगों की मौत के मामले में मोटर वाहन विभाग ने मुख्य आरोपी सुहैल को ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोच्चि: केरलम के नेदुंबस्सेरी में मिनी कूपर कार हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सुहैल को मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह नोटिस सुहैल का ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ रद्द या निलंबित करने की कार्रवाई के तहत जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मामले की जांच कर रही पुलिस की सिफारिश के आधार पर एर्नाकुलम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने यह नोटिस जारी किया।

नोटिस में सुहैल से 14 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सुहैल का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमवीडी के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग को पुलिस से एक विस्तृत रिपोर्ट मिली है, जिसमें सुहैल का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने के अलावा पुलिस ने पाया कि मिनी कूपर के ‘एग्जॉस्ट सिस्टम’ (इंजन से निकलने वाली गैसों को बाहर निकालने तथा उसकी आवाज को नियंत्रित करता है) में भी बदलाव किया गया था, जिससे बहुत तेज आवाज निकलती थी।

आरोप है कि 11 अक्टूबर की तड़के सुहैल (19) कार चला रहा था, तभी नदुंबस्सेरी में हवाई अड्डे की सड़क पर कार ने तीन लोगों को ले जा रही एक स्कूटर को टक्कर मार दी।

घटना में दोपहिया सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 21 वर्ष थी।

पुलिस ने मामले के सिलसिले में निनव, अमीर और जोएल को भी गिरफ्तार किया है। हादसा के समय वे भी कार में सवार थे।

शनिवार को एक अदालत ने चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।